R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10.58 ग्राम स्मैक एवं एक्टिवा स्कूटी सहित कुल ₹1,20,000/- का मशरूका जप्त।

Spread the love

राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडावता तरफ से एक सफेद रंग की बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर खुजनेर की ओर जाने वाले हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम गठित की गई तथा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान सोनखेड़ा जोड़ पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्ति बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी 1.लखन पिता घीसूलाल शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी विगनोदीपुरा थाना सारंगपुर।2.मांगीलाल पिता बनेसिंह तंवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटी मेहरी थाना लीमाचौहान।
जप्त मशरूका 10.58 ग्राम अवैध स्मैक* कीमती लगभग ₹70,000/-एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी* कीमती लगभग ₹50,000/-कुल जप्त मशरूका लगभग *₹1,20,000/-है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 84/26 अंतर्गत धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी लखन शर्मा ने दिनांक 09/05/2026 की रात्रि में शनि मंदिर एवं पंचमुखी मंदिर की दान पेटियों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹3,805/- भी जप्त किए गए हैं। आरोपी लखन शर्मा एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लगभग 10 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *