R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

खलघाट में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love

धार जिले के खलघाट में अधिक मास के पावन अवसर पर कैलाश पुष्प वाटिका में परम पूज्य संत प्रभु जी नागर जी के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गोयल परिवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

मां रेवा के तट पर स्थित कैलाश पुष्प वाटिका में आयोजित इस श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया है।

परम पूज्य संत प्रभु जी नागर जी ने अधिक मास में कथा श्रवण का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि इस पवित्र माह में भगवान की भक्ति और कथा सुनने से जीवन में सुख, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *