R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी से अज्ञात वृद्ध का क्षत-विक्षत शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

नर्मदा नदी में एक अज्ञात वृद्ध का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध सफेद थोड़ी पहने हुए था तथा शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव का सिर फूटा हुआ था और शरीर खून से लथपथ दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक महेंद्र एवं एसडीईआरएफ के अमन मालाकार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला तथा नगर परिषद की टीम की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *