धार। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) संकट और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच देश की जनता से की गई विशेष अपील का व्यापक असर धरातल पर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री जी ने नागरिकों से एक वर्ष तक सोने की खरीद टालने और पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने का आग्रह करते हुए इसे “आर्थिक देशभक्ति” का नाम दिया है।
इसी आह्वान से प्रेरित होकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज ‘आर्थिक देशभक्ति’ की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल पेश की। श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज शाम 4 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक अपने सभी सरकारी दौरों और कार्यक्रमों के लिए केवल ई-रिक्शा को ही अपना माध्यम बनाया। विशेष बात यह है कि माननीय मंत्री महोदया ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए पूर्व में ही अपने काफिले से पायलट और फॉलो गाड़ियों (सुरक्षा वाहनों) का पूरी तरह से त्याग कर दिया है।
माननीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सर्किट हाउस से सामान्य नागरिक की तरह ई-रिक्शा में सवार होकर अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस सफर के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लिया।
मंत्री महोदया ने अपनी यात्रा का
प्रथम पढ़ाव कलेक्ट्रेट ऑफिस से शुरु किया जहां सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और रेल्वे से जुड़े विभिन्न स्थानीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विशेष बैठकें की। इसके पश्चात वे स्थानीय मेले, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुई और जनता व अपने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी की पहल का समर्थन करते हुए ई-वाहनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाने की अपील की है। जहां आम जनता ने उनकी इस सादगी और पहल की जमकर सराहना की।
अपने सभी तय कार्यक्रमों और अपने निजी कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद, माननीय मंत्री जी रात 8:30 बजे ई-रिक्शा से ही पुनः सर्किट हाउस लौटीं और अपनी इस प्रेरक यात्रा को पूर्ण किया।
उनका यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और ईंधन की बचत के प्रति देशवासियों को जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा संदेश है।












Leave a Reply