R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

घंटी बजाने के शक में 8 साल की बच्ची से मारपीट, मासूम ने टीआई को फोन कर कहा- “अंकल, उन्होंने मुझे बहुत मारा”

Spread the love

राजगढ़ जिले के खुजनेर कस्बे में एक 8 साल की बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर लगी बेल (घंटी) बजाने के शक में एक व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने खुद खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर को फोन लगाकर पूरी घटना बताई। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार, खिलचीपुर की रहने वाली बच्ची गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना के यहां खुजनेर आई हुई थी। रविवार को मोहल्ले के कुछ बच्चे घरों की घंटी बजाकर भाग रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार में रहने वाले जनरल स्टोर संचालक राजेश साहू ने बच्ची को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी उसे घर के अंदर खींचकर ले जाने लगा। बच्ची ने विरोध करते हुए दरवाजे पर पैर अड़ा दिए और शोर मचाया। इस दौरान आरोपी ने उसके गाल और सिर पर कई थप्पड़ मार दिए।
घटना के बाद बच्ची ने अपने पिता के मोबाइल से थाना प्रभारी रवि ठाकुर को फोन लगाया और कहा, “हेलो अंकल… जिन अंकल ने मुझे मारा, वो मुझे पकड़कर घर के अंदर ले जा रहे थे। मैंने गेट पर पैर अड़ा दिए थे। उन्होंने मेरे गाल पर बहुत चाटे मारे और सिर में भी मारा। मैंने घंटी नहीं बजाई थी अंकल।”मासूम की शिकायत सुनने के बाद पुलिस हरकत में आई। देर रात बच्ची के पिता ने खुजनेर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस आरोपी राजेश साहू की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *