खलघाट | रिपोर्टर नरेंद्र चौहान
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18 मई 2026 को पीएम श्री स्कूल खलघाट में एमएचएम (Menstrual Hygiene Management) कॉर्नर की स्थापना की गई। विद्यालय में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य, गरिमा एवं शिक्षा के अधिकार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल संस्था प्राचार्य श्रीमती अलका भदौरिया के मार्गदर्शन में की गई।
एमएचएम कॉर्नर के माध्यम से बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वच्छता बनाए रखने के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। साथ ही सेनेटाइजर, डिटॉल, साबुन, हैंडवॉश, तौलिया सहित छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर नि:शुल्क सेनेटरी पैड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।
विद्यालय में एमएचएम कॉर्नर के नोडल के रूप में श्रीमती अनीता मुकाती को नामित किया गया है, ताकि बालिकाओं को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य, महिला स्टाफ सदस्य एवं विद्यालय में अध्ययनरत किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।












Leave a Reply