विदिशा जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य जिले में सबसे पहले पूर्ण करने पर तहसील पठारी की जनगणना टीम को सम्मानित किया गया। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अभिषेक पांडे सहित जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह में तहसीलदार अभिषेक पांडे के साथ जनगणना सुपरवाइजर, प्रगणक एवं जनगणना लिपिकों सहित पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय से पहले जनगणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण करना टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है।
प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में समयबद्धता और शुद्धता बेहद आवश्यक होती है। पठारी तहसील की टीम ने जिले में सबसे पहले कार्य पूर्ण कर अन्य टीमों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।












Leave a Reply