R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

ऑन द जॉब ट्रेनिंग से विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक ज्ञान

Spread the love

PM SHRI School में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी एवं फ्लोरीकल्चर विषय के विद्यार्थियों के लिए 20 दिवसीय ऑन द जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

इसी क्रम में 19 मई 2026 को आईटी विषय के विद्यार्थियों को Krishna Computer के संचालक श्री कृष्णा उचावरे द्वारा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कार्यों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समग्र आईडी, केवाईसी, मनी ट्रांसफर, मूल निवासी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड डाउनलोड जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया।

वहीं फ्लोरीकल्चर विषय के विद्यार्थियों को Balaji Agriculture Traders के संचालक श्री हरीश अग्रवाल ने खाद-बीज एवं कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रशिक्षण के दौरान असली-नकली बीजों की पहचान, उन्नत बीजों का चयन तथा यूरिया, डीएपी और पोटाश जैसे उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही पौधों की वृद्धि, जड़, फल एवं फूल के लिए आवश्यक खाद, सही मात्रा, उपयोग का समय एवं भंडारण की विधि भी समझाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कृषि एवं तकनीकी विषयों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। इस प्रकार दोनों विषयों के विद्यार्थी कार्यस्थल पर जाकर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उक्त जानकारी आईटी व्यावसायिक प्रशिक्षक टीना केवट एवं फ्लोरीकल्चर व्यावसायिक प्रशिक्षक आर.एस. मुवेल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *