नई दिल्ली स्थित लाल क़िला मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित भव्य “जनजाति सांस्कृतिक समागम” में जनजाति मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम जी के नेतृत्व में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
देशभर से आए जनजातीय कलाकारों एवं प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोककला एवं “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को जीवंत कर दिया।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, उत्थान एवं सांस्कृतिक संरक्षण हेतु निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान और गौरव प्राप्त हो रहा है।












Leave a Reply