धार जिले के खलघाट में गंगा दशहरा पर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मां नर्मदा के दर्शन और पुण्य स्नान के लिए देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे।
भक्तों के अलग-अलग समूह भजनों पर झूमते नजर आए, वहीं सुबह होते ही महिलाओं और श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर पूजा-अर्चना की।
दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवियों द्वारा चाय और अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।
मान्यता है कि गंगा दशहरा पर नर्मदा स्नान का विशेष महत्व होता है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दिवसीय पंचकोषी यात्रा में भी शामिल हुए।
वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए थाना धामनोद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
नर्मदा तट पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।












Leave a Reply