राजगढ़ जिले के माचलपुर में युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेट्रोल पंप पर आम लोगों से सांकेतिक चंदा एकत्रित किया गया एवं मेलोडी टॉफियां वितरित की गईं एकत्रित चंदे से साइकिल खरीदकर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर को दी जाएगी, जिससे सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ से दिल्ली संसद तक साइकिल यात्रा करें, पेट्रोल-डीजल की बचत करें एवं बढ़े हुए दामों को कम करवाने हेतु आवाज उठाएं बतादे की यह कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत गुर्जर एवं यवक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल भरवाने आरहे लोगों को मेलोडी टॉफी देकर ओर डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया कांग्रेस का आरोप हे कि 65 रुपये पेट्रोल के दाम थे तब भाजपा कार्यकर्ताओं सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे आज पेट्रोल 116 रुपए हो गया हे लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा पेट्रोल डीजल के भाव कम नहीं करवा रही उल्टा लोगों को सलाह दी जा रही हे कि जितना हो सके पेट्रोल डीजल की बचत करे और पैदल या साइकल से चले इस कारण कांग्रेस राजगढ़ सांसद को 29 मई को साइकल भेंट करेगी जिससे सांसद पचोर से दिल्ली संसद भवन तक सायकल चलाकर पहुंचे और जनता की मांग अनुसार डीजल पेट्रोल के भाव कम करवाने की आवाज उठाए
पेट्रोल पंप पर मेलोडी टॉफी वितरित कर ,बढ़ती कीमतों का किया विरोध, सांसद को साइकिल भेंट कर पचोर से दिल्ली सायकल से जाकर आवाज उठाने की कर रहे मांग












Leave a Reply