R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

शहडोल में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 3 बेटियों संग किया सुसाइड

Spread the love

शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवाह गांव में एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। मृतका अनीता सिंह ने अपनी बेटियों अर्पिता, कृष्णकुमारी और रितिका के साथ कीटनाशक (जहर) खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि महिला का पति काम के सिलसिले में घर से दूर रहता था और अनीता अपनी बेटियों के साथ घर पर अकेली थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *