कुरबाई। एक तरफ सरकार खेतों में नरवाई (पराली) जलाने वाले किसानों पर सैटेलाइट के जरिए पैनी नजर रख रही है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ, नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक अनोखा मामला खुद सरकारी विभाग में ही सामने आया है।
कुरबाई शहर के बीचों-बीच स्थित सांदीपनी विद्यालय के पास मध्य प्रदेश राज्य बीज निगम (जो कि प्रदेश सरकार का स्वयं का उपक्रम है) की शासकीय भूमि मौजूद है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शासकीय भूमि पर खुलेआम नरवाई में आग लगाई गई।
शहर के रिहायशी इलाके और स्कूल के पास इस तरह आग लगाए जाने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अन्नदाताओं पर जुर्माना लगाने वाला प्रशासन खुद अपने ही विभाग की इस लापरवाही पर क्या एक्शन लेता है।
सैटेलाइट से किसानों पर नजर, पर सरकारी जमीन पर ही धधक रही आग












Leave a Reply