R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

नटेरन-मियांखेड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सड़क पर लटके बबूल के पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल@Rmadhyapradesh

Spread the love

नटेरन। नटेरन-मियांखेड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर झुके हुए बबूल के पेड़ से बाइक टकराने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक नटेरन के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे पप्पू बसोर (25 वर्ष) पिता गुड्डा बसोर अपने दो साथियों राजा पाल (18 वर्ष) पिता अमान सिंह पाल एवं नीलू अहिरवार (18 वर्ष) पिता अरविंद अहिरवार के साथ बाइक से मियांखेड़ी चौराहे से नटेरन लौट रहे थे। इसी दौरान बीती रात आई तेज आंधी के कारण सड़क पर झुके हुए बबूल के पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू बसोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा और नीलू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नटेरन थाना प्रभारी मोहर सिंह मंडेलिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल डायल-100 (FRV) की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नटेरन पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं पप्पू बसोर को अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *