R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

अधिकमास में गोवर्धन परिक्रमा पर बांके बिहारी बृज मंडली का 9वां विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद | R Madhya Pradesh News

Spread the love

शमशाबाद (विदिशा) | संवाददाता: सुंदर सिंह राजपूत

अधिकमास के पावन अवसर पर शमशाबाद की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था बांके बिहारी बृज मंडली द्वारा गोवर्धन परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए 9वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य में मंडली के सदस्यों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सहभागिता निभाई।

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, शीतल जल एवं केरी पना की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंडली के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा सभी व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकमास में गोवर्धन परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन लगातार 9वें वर्ष संपन्न हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भक्ति गीतों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर मंडली के इस सेवा कार्य की सराहना की तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

आर मध्य प्रदेश न्यूज
“सच के साथ, हर पल आपके साथ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *