R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

बंद कोयला खदान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी  । R Madhya Pradesh News

Spread the love

अनूपपुर जिले के छोहरी ओसीएम क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद पड़ी कोयला खदान में एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक का एक हाथ बंधा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *