शाजापुर शहर के भंसाली मोहल्ले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार भंसाली मोहल्ला निवासी विनीत झाला रात करीब 1 बजे अपने घर में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे उठकर बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित विनीत झाला का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी मोटरसाइकिल में आग लगाई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं, पीड़ित ने शहर में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
R Madhya Pradesh News,
शाजापुर












Leave a Reply