R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

मोहन यादव का मास्टरस्ट्रोक, दिल्ली से ग्रीन सिग्नल!, MP में मंत्री OUT, नए चेहरे IN!, मोहन कैबिनेट में बड़ा विस्फोट!, कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में। R Madhya Pradesh News

Spread the love

मध्य प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है भोपाल के सत्ता गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव होने की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली से ग्रीन सिग्नल मिलते ही 5 से 6 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 5 से 6 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी और अब उसी रिपोर्ट के आधार पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा मंत्री विजय शाह को लेकर है, जिनका नाम विवादों के चलते सुर्खियों में रहा। वहीं कुछ अन्य मंत्रियों की कुर्सी पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उधर नए चेहरों की एंट्री को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं। सागर, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से कई नेताओं के नाम मंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं। नए चेहरों की बात करें तो सागर से शैलेंद्र जैन या प्रदीप लारिया में से किसी एक को मौका मिल सकता है। बुंदेलखंड से पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी रेस में है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की वापसी की भी उम्मीद है। इतना ही नहीं… खबर तो यह भी है कि सिर्फ चेहरे ही नहीं बदलेंगे, बल्कि कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। यानी सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। अब सबकी निगाहें दिल्ली और भोपाल पर टिकी हैं। सवाल यही है कि आखिर कौन रहेगा मंत्री और किसकी होगी विदाई? क्या मोहन यादव अपनी टीम में बड़ा बदलाव कर 2028 की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं? फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस संभावित मंत्रिमंडल विस्तार ने हलचल जरूर बढ़ा दी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट की संख्या 31 है, लेकिन अभी 4 खाली चल रहे हैं। देखते रहिए… क्योंकि मध्य प्रदेश की राजनीति में बहुत जल्द बड़ा धमाका हो सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *