डिंडौरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना डिंडौरी जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 की है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय परसराम वनवासी ने बुधवार को अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे परसराम को तत्काल जिला अस्पताल डिंडौरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक लगभग 75 प्रतिशत तक झुलस चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बाइट – ड्यूटी डॉक्टर इमरजेशी वार्ड जिला अस्पताल डिंडोरी परिजनों के मुताबिक परसराम लंबे समय से अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि घटना का संबंध उसकी शराब की लत से है या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। डिंडौरी में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
DindoriNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #Dindori #ParsharamVanvasi #MPNews #JabalpurMedicalCollege #CityKotwali #ViralNews #HindiNews #LatestNews #CrimeNews #DindoriUpdate #MPBreaking #NewsUpdate #RMadhyaPradeshNews #MadhyaPradesh #IndiaNews #EmergencyNews #TrendingNews












Leave a Reply