सिरोंज। शिक्षा जगत में कई वर्षों से सक्रिय प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की सिरोंज इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 3 जून को प्रज्ञा कॉन्वेंट स्कूल, सिरोंज में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों एवं संघ के सदस्यों ने भाग लिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगठन की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अनुशंसा तथा उपस्थित समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से रजत सक्सेना को प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की सिरोंज इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नागेंद्र सिंह तोमर (प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष), प्रदीप दुबे (प्रांतीय संयुक्त सचिव), भगवत आनंद साहू (प्रांतीय प्रवक्ता) एवं प्रीतम सिंह दांगी सहित अन्य सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया। वहीं संगठन में लंबे समय तक अध्यक्ष के रूप में सेवाएं देने वाले सुधीर शर्मा को उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत सक्सेना के चयन के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रज मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक पंडित प्रशांत पालीवाल ने रजत सक्सेना को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। अपने संबोधन में रजत सक्सेना ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की एकता एवं गरिमा को बनाए रखते हुए निजी शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा शिक्षण संस्थानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प भी व्यक्त किया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं संरक्षक का अभिनंदन करते हुए संगठन एवं शिक्षा जगत के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अशासकीय शिक्षण संस्था संघ सिरोंज को मिला नया नेतृत्व, रजत सक्सेना बने अध्यक्ष R Madhya Pradesh News












Leave a Reply