R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंकों में रैकी करने वाली कड़िया सांसी गैंग की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार ! R Madhya Pradesh

Spread the love

पन्ना | अनूप कुमार शुक्ला

पन्ना पुलिस की सतर्कता और सक्रिय निगरानी के चलते बैंकों में रैकी कर चोरी और बैग लिफ्टिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली कड़िया सांसी गैंग की दो शातिर महिलाओं को घटना से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी महिलाएं देवेन्द्रनगर स्थित State Bank of India परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ी गईं।

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर जिलेभर की बैंक शाखाओं में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं बैंक परिसर में घूम रही हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी क्षेत्र निवासी मंजू सिसोदिया और अंबिका सिसोदिया के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उनके फोटो और विवरण आसपास के जिलों में साझा किए गए, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनका संबंध सतना और उमरिया जिलों में हुई बैंक चोरी की घटनाओं से जुड़ा पाया गया।

इन मामलों का हुआ खुलासा

  • सतना कोतवाली थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 77/2026 में लगभग 77 हजार रुपये की चोरी।
  • उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 146/2026 में लगभग 60 हजार रुपये की चोरी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं विभिन्न जिलों में बैंकों की रैकी कर नकदी निकालकर बाहर निकलने वाले लोगों का पीछा करती थीं और मौका पाकर उनके बैग से नकदी चोरी कर लेती थीं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पन्ना पुलिस की सतर्कता के कारण जिले में संभावित बड़ी वारदात को समय रहते रोका जा सका। पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को संबंधित कार्रवाई हेतु सतना पुलिस को सौंप दिया गया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • मंजू सिसोदिया (30 वर्ष), निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़
  • अंबिका सिसोदिया (40 वर्ष), निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़

सराहनीय योगदान
थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, सउनि सज्जन सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक बागरी, शंकर सिंह बुंदेला, शिवस्वरूप तिवारी, धीरेन्द्र सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव एवं बृजेन्द्र रैकवार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *