R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमरकंटक के शंभूधारा में आयोजित होगा कार्यक्रम, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे विशेष दायित्व ! R Madhya Pradesh

Spread the love

​अनूपपुर 05 जून 2026 /‌ राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक के शंभूधारा जलाशय के समीप जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा जारी आदेश के तहत इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर “एक पेड़ मां के नाम” विशेष अभियान का व्यापक संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम के गरिमामय और सुचारू निष्पादन हेतु वनमण्डलाधिकारी श्री डेविड व्यंकटराव चनाप को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्तकिया है ।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *