R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाना भाजपा मंडल ने किया वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का लिया संकल्प ! R Madhya Pradesh

Spread the love

शाजापुर | संवाददाता: किशोर नाथ राजगुरु | 9893904117

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शाजापुर जिले के गुलाना भाजपा मंडल द्वारा ग्राम चौकी हिदायतपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिसोदिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भाजपा के विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनकी रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चौकी हिदायतपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *