R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी ! R Madhya Pradesh

Spread the love

शाजापुर | संवाददाता: किशोर नाथ राजगुरु | 9893904117

शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिजाना जोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमर सिंह अपने परिवार के साथ बाइक से मक्सी से गुना की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे बिजाना जोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों सदस्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान अमर सिंह पिता सुंदरलाल, उनकी पत्नी कलाबाई, पुत्र आयुष तथा रवीना पति लखन के रूप में हुई है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट कमलेश बड़कनिया और आरक्षक राहुल कारपेंटर ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *