पन्ना, 05 जून 2026। थाना रैपुरा पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लोहे का कड़ा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को फरियादी छोटे लाल लोधी निवासी ग्राम रैपुरा ने थाना रैपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम अधराड़ में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चाट-फुल्की खाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद रात करीब 11:30 बजे आरोपी सोनू रैकवार और राहुल रैकवार ने सौरभ लोधी, शिवम लोधी एवं राजकिशोर लोधी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कुलदीप रैकवार को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।
घटना में घायल सभी व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राजकिशोर लोधी एवं शिवम लोधी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मामले में थाना रैपुरा में अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान गंभीर चोटें पाए जाने पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक Nivedita Naidu के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Vandana Chauhan एवं एसडीओपी Bhavana Dangi के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी Smita Singh Baghel के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार तलाश, मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर 4 जून 2026 को आरोपी राहुल रैकवार (24 वर्ष) एवं सोनू रैकवार (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम अधराड़, थाना रैपुरा, जिला पन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पवई में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक बाबू सिंह, रवि खरे, राहुल सिंह, राजेश पटेल, अतुल मेहरा तथा साइबर सेल पन्ना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












Leave a Reply