R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

नीमच को मिली नई एएसपी, हेमलता अग्रवाल संभालेंगी जिम्मेदारी ! R Madhya Pradesh

Spread the love

नीमच जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया का स्थानांतरण कर उन्हें रीवा में उप सेनानी, 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजाक) के पद पर कार्यरत हेमलता अग्रवाल को नीमच जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

हेमलता अग्रवाल जल्द ही अपना पदभार ग्रहण कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनके आगमन से पुलिस विभाग में नई कार्यशैली और प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि नवल सिंह सिसोदिया ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न पुलिस अभियानों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण पर पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

फिलहाल, नीमच पुलिस प्रशासन में हुए इस बदलाव को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *