R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 8 IPS और 66 एडिशनल एसपी के तबादले, आयुष जाखड़ को प्रमोशन

Spread the love

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने एक साथ 8 आईपीएस अधिकारियों और 66 एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, भोपाल जोन-4 के एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू में एआईजी बनाया गया है। वहीं मिनी शुक्ला को भोपाल जोन-2 में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, भोपाल जोन-2 के एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी का तबादला इंदौर किया गया है। भोपाल ग्रामीण के एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया को डिप्टी कमांडेंट बनाकर 5वीं वाहिनी मुरैना भेजा गया है। वहीं इंदौर में पदस्थ एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला को दतिया स्थानांतरित किया गया है।

इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ के प्रमोशन की हो रही है। विधायक प्रीतम लोधी से विवाद के बाद सुर्खियों में आए आयुष जाखड़ को एसडीओपी से प्रमोट कर जबलपुर का एडिशनल एसपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे से जुड़े एक मामले में कार्रवाई को लेकर आयुष जाखड़ और विधायक के बीच विवाद सामने आया था। यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था और आईपीएस एसोसिएशन ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

अब इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों और नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *