R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

शिप्रा बैराज से मांगलिया को पानी देने के विरोध में कांग्रेस का अभियान जारी

Spread the love

देवास। शिप्रा बैराज से मांगलिया को पानी दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा गठित समिति शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रही है और उक्त समझौते का विरोध करने की अपील कर रही है।

इसी क्रम में आवास नगर क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने पार्षद प्रतिनिधि राजेश वर्मा से मुलाकात की, जहां उन्हें इस मुद्दे पर समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देवास स्वयं गंभीर जल संकट से जूझ रहा है, ऐसे में शहर के जल संसाधनों को अन्य क्षेत्रों में भेजना जनता के हित में नहीं है।

गौरतलब है कि देवास में पूर्व महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का मुख्य मुद्दा शहर में बढ़ता जल संकट और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार रहा है। हाल ही में कांग्रेस नेताओं और पूर्व पार्षदों ने जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन को सबसे पहले देवास की पेयजल जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस मुद्दे पर समर्थन जुटाने का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *