R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

धरमपुरी में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आज से, शाम 7 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Spread the love

रिपोर्टर : नरेंद्र सिंह चौहान, खलघाट
लोकेशन : धरमपुरी (धार)

धार जिले के धरमपुरी नगर में महिला मंडल द्वारा राधा कृष्ण राठौड़ मंदिर में अधिक मास के अवसर पर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 8 जून से 14 जून तक चलेगा, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कथा आयोजन के शुभारंभ अवसर पर आज शाम 7 बजे राजबाड़ा चौक से राठौड़ समाज मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। महिला मंडल द्वारा पहली बार इस प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज एवं नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।

महिला मंडल अध्यक्ष मंजू राठौड़ (स्व. सुभाष राठौड़) ने बताया कि आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने समाजजनों एवं नगर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

नगर राठौड़ समाज अध्यक्ष त्रिलोक राठौड़ ने बताया कि यह सात दिवसीय आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देगा तथा सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *