खरगौन जिले के धामनोद से मानवता की मिसाल पेश करने वाली एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। जहां जिला पंचायत प्रतिनिधि शशि शैलेंद्र जायसवाल ने सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिला की जान बचाने के लिए रक्तदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
महेश्वर तहसील के ग्राम गुलावड़ निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मीबाई सिकल सेल एनीमिया बीमारी से पीड़ित हैं और धामनोद के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बीमारी के कारण उनका हीमोग्लोबिन घटकर मात्र 3.5 रह गया था, जिससे परिजन काफी चिंतित थे।
इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विजय नामदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदाताओं से सहयोग की अपील की। अपील मिलते ही जिला पंचायत प्रतिनिधि शशि शैलेंद्र जायसवाल तत्काल अस्पताल पहुंचे और मरीज को रक्तदान किया।
शशि जायसवाल अब तक 51 बार रक्तदान कर चुके हैं और लगातार जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं। उनके इस सराहनीय कार्य की नगर सहित पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
मानवता और सेवा का ऐसा जज्बा समाज के लिए प्रेरणा है। कैमरा पर्सन के साथ नरेन चौहान, आर मध्यप्रदेश, धामनोद।












Leave a Reply