अनूपपुर 12 मई 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 49 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई के दौरान तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बरांझ निवासी कुसुम बाई ने सीमांकन कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बैहाटोला निवासी श्री केशव प्रसाद केवट ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पड़रिया निवासी श्री उमेश कुमार यादव ने मिनी आयल मशीन संचालन हेतु विद्युत कनेक्शन दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम पकरिहा निवासी श्री रामावतार दुबे ने भूमि रिकार्ड में सुधार कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम छोहरी निवासी श्री श्यामलाल यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।
