अनूपपुर 13 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार राजस्व न्यायालयों के रीडर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को आज कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में संभागीय सलाहकार (आरसीएमएस) शहडोल संभाग श्री उपेंद्र त्रिपाठी ने राजस्व प्रकरणों के पंजीयन और निराकरण से संबंधित पोर्टल RCMS, वेब जी आई एस, सारा के बारे में अवगत कराया। साथ ही आरसीएमएस से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी जानकारी दी।
राजस्व न्यायालयों के रीडर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण सम्पन्न
