सिविल अस्पताल के सामने कांग्रेसियों का प्रदर्शन,अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

राजगढ़ के जीरापुर सिविल अस्पताल में लगातार बढ़ती समस्याओं,मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने और साफ सफाई नहीं होने का आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार कमलसिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सिविल अस्पताल में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। डाक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। दूर-दराज गांवों से आने वाले मरीज सुबह से पर्ची बनवाकर डाक्टरों के इंतजार में बैठे रहते हैं, सिविल अस्पताल केवल नाम का है मात्र तीन एमबीबीएस डॉक्टर को भरोसे चल रहा है! हाल ही में विधायक हजारीलाल दांगी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि मेरे द्वारा खिलचीपुर और जीरापुर और माचलपुर में 07 डॉक्टर लाया हूं अब क्षेत्र में इलाज कोई कमी नहीं रहेगी विधानसभा क्षेत्र से बाहर रेफर नहीं किया जाएगा! लेकिन हफ्तों बीतने के बाद भी एक भी डॉक्टर ने खिलचीपुर विधानसभा में जॉइनिंग नहीं ली! विधायक ने पत्रकारों को झूठी जानकारी देकर वाहवाही लूटी है!
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जीरापुर दो नेशनल हाइवे से जुड़ा हुआ हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।और डॉक्टरो की कमी के कारण मरीजों को बहार झालावाड, उज्जैन जाना पड़ता है। जो डॉक्टर है वो भी अस्पताल में कम अपने प्राइवेट क्लिनिक पर ज्यादा बैठते हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाये और अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जावे।
सिविल अस्पताल में दवा वितरण केन्द्र पर नाममात्र की दवाई मिलती है मरीजों को महंगी महंगी दवाईयाँ बाहर से खरीदना पड़ती है। इसलिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाईयाँ उपलब्ध करवाई जाये।
अस्पताल में साफ-सफाई को सुधारा जावे साफ-सफाई नही होने से मरीजो में संक्रमण फैलने की अंशका रहती है इसलिए तत्काल समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित किया जाये।
शासन कि योजनाओं में किये जा रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाये! नगर में पूर्ण हो चुके नवीन अस्पताल भवन को तत्काल चालु किया जावे।
सिविल अस्पताल में अनुबंधित गाडीयों 108 की हालत इतनी खराब है कि, गर्भवति माताओं को समय पर अस्पताल नही ला पाती है जबकि शासन से किराया बराबर लेते है। इन खराब हो चुकी गाडीयों को तत्काल बदला जाए ताकि गर्भवती माताओं को समय पर ईलाज उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार एम्बुलेंस की हालत खराब है तथा इसमें ऑक्सीजन सुविधा नही है। इनको भी ठीक करवाया जाये ताकि समय पर मरीजों को अस्पताल पहुँचा सके।
स्वास्थ विभाग कि व्यवस्थित मॉनीटरिंग नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र रामगढ़ में जन्म प्रमाण पत्र घोटाला हुआ है। अतःस्वास्थ्य विभाग की रेगुलर मॉनीटरिंग सुनिश्चित करे। जल्द व्यवस्थाओं पर सुधार नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने उग्र आंदोलन करने की प्रशासन को चेतावनी भी दी है!
इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख रूप से मोहनलाल पवांर आमलाबे , सत्यनारायण सरावत , चंदरसिंह पटेल ,कुशल कुशवाह , लक्ष्मण राजाहेड़ी , शिवसिंह पटेल ,डा पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ , आनन्द गुप्ता , शिवनारायण गुर्जर मुण्ड़ी , विनोद राठौर , मुकेश राठौर भण्ड़ावद पप्पू , वाहिद भाई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed