R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

विद्यार्थियों को मिल रहा रोजगार का प्रशिक्षण, ऑनलाइन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम बना भविष्य की नई राह

Spread the love

नटेरन | रिपोर्ट: नीतेश नामदेव

शासकीय सांदीपनि विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 दिनों तक नियमित रूप से संचालित होगा, जिसमें विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल से जोड़ना और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

आईटी एवं आईटीईएस विषय के विद्यार्थियों की ओजेटी साई कंप्यूटर ऑनलाइन में संचालित की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन सेटिंग, दस्तावेज अपलोड करना, आवेदन प्रक्रिया, डाटा एंट्री, प्रिंटिंग एवं स्कैनिंग से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आईटी शिक्षक अंशुज धाकड़ के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

वहीं ब्यूटी एंड वेलनेस विषय के विद्यार्थियों की ओजेटी दुल्हन ब्यूटी पार्लर में जारी है। यहां विद्यार्थी ब्यूटी केयर, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग एवं फेस मेकअप तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण ब्यूटी एंड वेलनेस शिक्षिका पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

विद्यालय द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षणों से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक कौशल का विकास होगा, जिससे वे आने वाले समय में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *