R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी की अनोखी सेवा पहल, श्रद्धालुओं के लिए शुरू की निशुल्क वाहन सेवा

Spread the love

मोरगढ़ी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान खलघाट फोरलेन यातायात पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक सराहनीय पहल की है।

ग्राम मोरगढ़ी स्थित कैलाश पुष्प वाटिका में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में परम पूज्य संत प्रभु जी नागर के मुखारविंद से कथा श्रवण करने हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने भाव विभोर होकर अपने स्वयं के खर्च से इको मारुति वाहन की व्यवस्था की। इस वाहन के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा स्थल से खलघाट बस स्टैंड चौराहे तक पहुंचाया जा रहा है।

दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की जमकर सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। क्षेत्रभर में इस मानवीय सेवा कार्य की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *