R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

20 साल बाद मैदान में वापसी, डॉ. सतीश दुबे ने रचा इतिहास, विधायक प्रीमियर लीग बिछिया में दो हैट्रिक लेकर बने इकलौते गेंदबाज

Spread the love

शमशाबाद/बिछिया। विधायक प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, बिछिया में भैयाखेड़ी 11 के खिलाड़ी डॉ. सतीश दुबे ने 20 साल बाद क्रिकेट मैदान में शानदार वापसी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने आखिरी बार वर्ष 2006 में दीवानगंज में टूर्नामेंट खेला था।

करीब दो दशक बाद मैदान पर उतरते ही डॉ. दुबे ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में सनसनी मचा दी। उन्होंने प्रतियोगिता में दो अलग-अलग मैचों में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया और पूरे टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए।

पहली हैट्रिक उन्होंने मोही 11 के खिलाफ हासिल की, जहां लगातार तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद पिपलधार पट्टन 11 के खिलाफ दूसरी हैट्रिक लेकर उन्होंने अपनी गेंदबाजी का फिर से लोहा मनवाया।

भैयाखेड़ी 11 के खिलाड़ियों और समर्थकों में उनके प्रदर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि 20 साल बाद भी उनकी गेंदबाजी में वही सटीकता और धार नजर आई, जिसने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं।

विधायक प्रीमियर लीग बिछिया में डॉ. सतीश दुबे का यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *