R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

खलघाट के समीप ग्राम साला में नर्मदा नदी में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Spread the love

खलघाट के समीप ग्राम साला में नर्मदा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नदी पर नहाने पहुंचे कुछ युवकों ने पानी में शव को तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर सैनिक दिनेश वर्मा, ग्राम साला के सरपंच मिथुन कनेल और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी किनारे बाहर निकाला गया।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *