शमशाबाद क्षेत्र के बिछिया ग्राउंड में आयोजित विधायक प्रीमियर लीग 2026 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन हो गया। दूधिया रोशनी में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कागपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
बिछिया ग्राउंड पर आयोजित विधायक प्रीमियर लीग 2026 ने पूरे क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच बिखेर दिया। टूर्नामेंट के दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक देर रात तक मैदान में मौजूद रहे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेते रहे।
फाइनल मुकाबला कागपुर और मनियां बरखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें कागपुर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को 51 हजार रुपये एवं शील्ड, जबकि उपविजेता मनियां बरखेड़ा को 21 हजार रुपये एवं शील्ड प्रदान की गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। खेल अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
टूर्नामेंट में अंशुल रघुवंशी को मैन ऑफ द सीरीज, सोनू बघेल को बेस्ट बॉलर और धीरज सिंह मीणा को बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में खेल भावना और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।












Leave a Reply