धार जिले के खलघाट क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत धरमपुरी की ग्राम पंचायत साला में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 7 लाख 93 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम साला में एजाज के मकान से नानूराम के मकान तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन ग्राम पंचायत सरपंच मिथुन कनेल एवं कांग्रेस नेता व उपसरपंच जावेद खान ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। इसके साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बरसात के मौसम में मार्ग पथरीला और कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सीसी रोड बनने से विशेष रूप से बारिश के दौरान ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
ग्राम पंचायत साला में लगातार हो रहे विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया तथा पंचायत के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पंचायत सचिव जुवान सिंह कटारा, जिला अजा विभाग के उपाध्यक्ष हेमराज पांडे, हाजी आशिक खान, वार्ड पंच सौदान सिंह, भारत भार्गव, देवीलाल झामरे, सुनील बडोले, वसीम खान, एजाज खान, रईस भाई, गोलू मोर्य, दिनेश भाई, बबलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












Leave a Reply