अनूपपुर 09 जून 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 82 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई के दौरान तहसील कोतमा के ग्राम कोठी निवासी श्री अभय सिंह ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाए जाने, वार्ड नं. 3 जैतहरी निवासी श्री पुरुषोत्तम दास वर्मा ने नक्शा तरमीम कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम परसवार निवासी श्री धना सिंह गोंड़ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम खाटी निवासी श्री कुवर सिंह ने सीमांकन कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम रेउला निवासी श्री विष्णु सिंह उइके ने वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा प्रदाय किए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम अचलपुर निवासी श्री राजेन्द्र कुमार संत ने घरेलू विद्युत सप्लाई वायर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराए जाने, बिजुरी निवासी श्रीमती ऊषा बंसल ने पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम गिरवी निवासी श्री प्रेम सिंह गोंड़ ने भूमि का बंटवारा कराए जाने, नगर परिषद बनगवॉ निवासी श्री महेश कुमार ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम झाईताल निवासी श्री रवि यादव ने पिता की आकस्मिक मृत्यु होने पर संबल कार्ड के तहत सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।












Leave a Reply