📰 पूरी खबर:

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक बेनिसागर तालाब में आज नवजात बच्चों के भ्रूण तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ​घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह मछली लेने पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी उमेश रैकवार ने हनुमान मंदिर के पास पानी में दोनों शवों को देखा। चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों भ्रूण एक-दूसरे से महज 10-10 फीट की दूरी पर तैर रहे थे। यह खौफनाक मंजर देखते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Vio - प्रत्यक्षदर्शी उमेश रैकवार के मुताबिक सुबह तालाब के पास गया था, तभी पानी में दो बच्चों के भ्रूण बहते दिखे। यह देखकर मैं दंग रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।।​स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों भ्रूणों को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
​इस अमानवीय कृत्य से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से बारीकी से जांच शुरू कर दी है कि आखिर इन मासूमों को तालाब में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।