विदिशा-अशोकनगर हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नटेरन के ताजखजूरी मोड़ के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार ग्राम मियांखेड़ी निवासी दिनेश जाटव अपने परिवार के साथ ग्राम काशीराम खेजड़ा में आयोजित गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे ताजखजूरी मोड़ के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई।
गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार कुछ लोग वाहन के शीशे से बाहर जा गिरे।
हादसे में दिनेश जाटव और उनके 8 वर्षीय पुत्र आरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी उमाबाई और 5 वर्षीय पुत्री आरुषि घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल नटेरन अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।













Leave a Reply