R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष संजय नगायच के स्वागत की तैयारियां तेज, भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

Spread the love

मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त संजय नगायच के 24 जून को प्रस्तावित प्रथम नगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पन्ना में व्यवस्था एवं स्वागत संबंधी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगमन कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला नेतृत्व द्वारा की गई, जिसमें नगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि नगायच के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे तथा पुष्पवर्षा एवं तुलादान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में बताया गया कि स्वागत भाजपा जिला कार्यालय से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर किया जाएगा। गांधी चौक में सभी कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा, जहां से स्वागत यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों द्वारा भी उनका अभिनंदन किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष बनने के बाद श्री नगायच का पन्ना में यह पहला आगमन है, जिससे कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में विशेष उत्साह का वातावरण है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, यातायात व्यवस्था, मंच सज्जा, स्वागत स्थलों तथा जनसंपर्क की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 24 जून को होने वाला स्वागत कार्यक्रम जिले के राजनीतिक इतिहास में एक यादगार आयोजन के रूप में स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी मंडलों एवं मोर्चों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *