अनूपपुर में आदिवासी कांग्रेस द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजीव गांधी भवन में आयोजित इस सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अनूपपुर के राजीव गांधी भवन में आदिवासी कांग्रेस द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष मार्को ने की। सम्मेलन में जिला प्रभारी अजय प्रताप सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीती सिंह, कोतमा के पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आदिवासी समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।












Leave a Reply