R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

खलघाट में नर्मदा तट मार्ग पर विधायक निधि से बना यात्री प्रतीक्षालय, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Spread the love

धार जिले के खलघाट में मां नर्मदा तट जाने वाले प्रमुख मार्ग पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।

खलघाट के पुराने एबी रोड स्थित मां नर्मदा तट मार्ग पर क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर द्वारा विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय स्थापित कराया गया है। यह मार्ग मां नर्मदा तट तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री पहुंचते हैं।

यात्री प्रतीक्षालय बनने से अब लोगों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस सुविधा पर खुशी जताते हुए विधायक की पहल की सराहना की है।

विधायक कालूसिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास और अंतिम पंक्ति तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में जिले में अग्रणी बनाने के लिए लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *