R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

कलेक्टर के प्रयासों से “मिनी ब्राजील” विचारपुर में खिलाड़ियों ने देखा फीफा वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण

Spread the love

शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर, जिसे “मिनी ब्राजील” के नाम से जाना जाता है, के फुटबॉल खिलाड़ियों को अब फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले लाइव देखने की सुविधा मिल गई है। शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के विशेष प्रयासों से गांव में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिससे खिलाड़ी विश्व स्तरीय फुटबॉल मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

सहायक संचालक रईस अहमद ने बताया कि लाइव मैचों के माध्यम से बच्चों को खेल की तकनीक, रणनीति और कोचिंग प्लान को समझने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल का अनुभव प्राप्त होगा और उनके खेल कौशल में भी सुधार आएगा।

इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के राजीव श्रीवास्तव, स्थानीय कोच, फुटबॉल खिलाड़ी एवं ग्रामीणों ने फीफा वर्ल्ड कप के मैच का लाइव प्रसारण देखा। खिलाड़ियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे अपने खेल भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *