शहडोल जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1000 टन कोयला जप्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टिहकी स्थित पाण्डेय ब्रदर्स के कोयला यार्ड में अवैध रूप से कोयला संग्रहित किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां भारी मात्रा में कोयला भंडारित पाया गया।
निरीक्षण के दौरान यार्ड के मैनेजर भूपेन्द्र तिवारी से कोयले से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद कोयले के वैध स्वामित्व और भंडारण को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में बीएनएसएस के तहत लगभग 1000 टन कोयला जप्त कर लिया।
फिलहाल जप्त कोयले को सुरक्षा के लिए यार्ड में ही रखा गया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।












Leave a Reply