अनूपपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वेंकटनगर पुलिस ने दो युवकों को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से अंग्रेजी शराब लेकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वेंकटनगर पुलिस ने ग्राम सिंहपुर के पास घेराबंदी कर एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल को रोका।
तलाशी के दौरान बाइक पर रखी बोरी से 98 क्वार्टर गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 17.64 लीटर और कीमत 13 हजार 230 रुपये बताई गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतलाल अगरिया और दीपक प्रसाद अगरिया, निवासी जिला जीपीएम छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।












Leave a Reply