तराना। स्थानीय ग्राम बगोदा स्थित भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर में एकादशी व्रत कथा उद्यापन, भगवान का अभिषेक अनुष्ठान एवं एक दिवसीय यज्ञ-हवन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव श्री अमृतलाल नागर महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर तराना के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम के पटेल बाबूलाल गुर्जर एवं बद्रीलाल आंजना पटेल सपत्नीक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर एकादशी व्रत का पालन करने वाली ग्राम की माता-बहनों ने अभिषेक, अनुष्ठान एवं यज्ञ-हवन में आहुतियां देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
धार्मिक आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश जी, भगवान श्री देवनारायण जी, भगवान श्री यज्ञनारायण जी का अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर के पुजारी पंडाजी नानूराम धनगर (करंज वाले), मां भवानी माता मंदिर के पुजारी बाबूलाल व्यास इस पुरे धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ अभिषेक में तोलाराम गुर्जर पंडा, पत्रकार शिवनारायण गुर्जर,राजकुमार गुर्जर आदि भक्तों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त किया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जानकारी पत्रकार शिवनारायण गुर्जर ने दी
एकादशी व्रत कथा उद्यापन एवं यज्ञ-हवन का आयोजन संपन्न












Leave a Reply