अनूपपुर 25 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। मोहर्रम का पर्व 26 जून 2026 को मनाया जाएगा, जिसमें ताजिया जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
जारी आदेश अनुसार अनूपपुर/चचाई थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार अनूपपुर श्री वेद प्रकाश सिंह, फुनगा चौकी क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री कौशलेन्द्र शंकर मिश्रा, थाना भालूमाड़ा क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री मंगलदास चतुर्वेदी, जैतहरी थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार जैतहरी श्री रमाकांत तिवारी, वेंकटनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार श्री राजेंद्र दास पनिका, कोतमा थाना क्षेत्रांतर्गत प्रभारी तहसीलदार कोतमा श्री दशरथ सिंह, बिजुरी थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार कोतमा श्री लवतेन्द्र सिंह , रामनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार कोतमा श्री मिथिला प्रसाद पटेल, थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री ईश्वर प्रधान तथा नायब तहसीलदार श्री विशाल रत्नम,थाना अमरकंटक क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री ज्ञानदास पनिका तथा थाना करनपठार क्षेत्रांतर्गत नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री सोहनलाल कोल को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए हैं कि मोहर्रम त्यौहार के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।













Leave a Reply